ऑपरेशन आघात : खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ऑपरेशन आघात : खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ की खरसिया पुलिस ने सप्ताह के भीतर गांजा रेड की दूसरी कार्रवाई की है। 28 अक्टूबर को ग्राम छोटे देवगांव में 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त करने के बाद अब ग्राम कुनकुनी से 1.805 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुनकुनी निवासी भागीरथी पटैल अवैध बिक्री के लिए गांजा लेकर गांव पहुंचने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कुनकुनी स्थित योगेश चिकन सेंटर के पास घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।

पूछताछ में उसने अपना नाम भागीरथी पटैल पिता स्व. नकुल प्रसाद पटैल उम्र 42 वर्ष, निवासी सरईपाली (कुनकुनी) बताया तथा थैले में गांजा रखना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.805 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एएसआई उमाशंकर घृतांत, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी तथा आरक्षक सत्यनारायण सिदार एवं अनूप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!