तमनार में मुर्गा जल्दी देने की बात पर खूनी विवाद, दुकानदार ने कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में भेजा जेल
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कठरापाली में एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मुर्गा जल्दी देने की बात कहने पर दुकानदार इतना भड़क गया कि उसने मुर्गा काटने वाले धारदार लोहे के कत्ते से युवक के पैर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
क्या है पूरा मामला
प्रार्थी मुकेश रात्रे पिता बिहारी लाल रात्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी कठरापाली 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ गांव में कृष्णा सोनी की मुर्गा दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था। दुकान पर भीड़ थी। मुकेश ने दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाले अर्जुन सोनी से मुर्गा जल्दी देने की बात कही।
इसी बात पर अर्जुन सोनी पिता श्रवण सोनी उम्र 62 वर्ष नाराज हो गया। उसने युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान मुकेश जमीन पर गिर गया, तभी आरोपी ने पास रखा मुर्गा काटने वाला लोहे का कत्ता उठाकर उसके बाएं पैर के तलवे पर जोरदार वार कर दिया। हमले में युवक के पैर में गंभीर चोट आई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद प्रार्थी ने 24 अक्टूबर 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आहत का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अर्जुन सोनी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि धारदार हथियार से हमले को गंभीरता से लेते हुए गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

