ऑपरेशन आघात : तमनार पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, प्रेमनगर उरबा में 13 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम प्रेमनगर उरबा में एक घर पर दबिश देकर 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना पर दबिश
30 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की टीम ग्राम कुंजेमुरा एवं मिलुपारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम प्रेमनगर उरबा निवासी दयालु टोप्पो अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर अवैध बिक्री कर रहा है।
सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। घर के बाहर मिले संदेही से पूछताछ में उसने अपना नाम दयालु टोप्पो पिता फिलिप टोप्पो, उम्र 48 वर्ष, निवासी प्रेमनगर उरबा बताया। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया।
13 लीटर शराब और बिक्री रकम जब्त
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 04 प्लास्टिक बोतलों एवं 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में रखी कुल 13 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 2,600 रुपये है। इसके साथ ही शराब बिक्री की 100 रुपये की रकम भी विधिवत जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपचंद चन्द्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार एवं रंजित भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

