श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक लाख रुपये
|
😊 Please Share This News 😊
|
बॉडी:
रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है।
योजना के तहत मंडल में पंजीकृत पात्र असंगठित कर्मकारों के प्रथम दो बच्चों को एकमुश्त सहायता दी जाएगी। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 5,000 से 5,500 रुपये, स्नातक में 7,000 से 7,500 रुपये, स्नातकोत्तर में 10,000 से 10,500 रुपये तथा व्यावसायिक शिक्षा में 12,000 से 12,500 रुपये तक की सहायता का प्रावधान है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं अथवा 12वीं में टॉप-10 में स्थान पाने वालों को एक लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
लाभ के लिए आवेदन की तिथि से कम से कम 90 दिन पहले मंडल में पंजीयन होना आवश्यक है। पात्र विद्यार्थी विभागीय पोर्टल, चॉइस सेंटर, श्रमेव जयते मोबाइल ऐप अथवा श्रम संसाधन केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। स्वीकृति के बाद राशि डीबीटी से बैंक खाते में भेजी जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

