जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नहीं लगानी पड़ी दौड़, चंद दिनों में ही सेवा सेतु पोर्टल से मिला प्रमाण-पत्र – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नहीं लगानी पड़ी दौड़, चंद दिनों में ही सेवा सेतु पोर्टल से मिला प्रमाण-पत्र

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु ऑनलाइन पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल और सुलभ बना रही है। इसके माध्यम से चंद दिनों में ही घर बैठे जरूरी प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो जा रहे हैं।

घरघोड़ा तहसील के ग्राम अमलीडीह निवासी भारती गुप्ता ने बताया कि उन्हें छात्रवृत्ति के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने 26 अक्टूबर को घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया, जो 28 अक्टूबर को अनुमोदन हो गया।

उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया। सेवा सेतु पोर्टल पर 450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!