मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

प्रशिक्षण में पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!