डाक विभाग ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, विद्यार्थियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

डाक विभाग ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, विद्यार्थियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ भारतीय डाक विभाग के रायगढ़ संभाग द्वारा 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रखी गई है।

अभियान के शुभारंभ पर 26 अक्टूबर को अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग के नेतृत्व में संभाग के सभी डाकघरों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। साथ ही केंद्रीय सतर्कता आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रतिज्ञा लेकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किए।

युवाओं को जागरूक करने के लिए केएमटी कॉलेज रायगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई और सतर्कता प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भ्रष्टाचार उन्मूलन, नैतिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!