जल संरक्षण की शपथ के साथ ग्रामीणों को जल गुणवत्ता जांच का दिया गया प्रशिक्षण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जल संरक्षण की शपथ के साथ ग्रामीणों को जल गुणवत्ता जांच का दिया गया प्रशिक्षण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ घर-घर नल से जल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव आ रहा है। चिटकाकानी और त्रिभौना गांव के ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के महत्व से अवगत कराने के साथ जल गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया भी समझाई गई।

प्रशिक्षण के दौरान पानी के नमूने में निर्धारित मात्रा में रसायन मिलाकर जांच करने और परिणाम का मानकों से मिलान करने की जानकारी दी गई। फ्लोराइड की अधिकता से होने वाली फ्लोरोसिस बीमारी के बारे में भी बताया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि घर में नल सुविधा से महिलाओं को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, समय बच रहा है। बच्चों ने “जल है तो कल है” जैसे नारों से जल संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों ने पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों की रक्षा की शपथ ली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!