लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाव को लेकर भाजपा की विशाल पदयात्रा कल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाव अभियान के तहत 31 अक्टूबर को रायगढ़ में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी विशेष रूप से शामिल होंगे।
पदयात्रा में जिले भर से हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे सिंदूर पार्क में सभा आयोजित होगी, जिसके पश्चात सुबह 11 बजे विशाल पदयात्रा प्रारंभ होगी।
यह पदयात्रा सिंदूर पार्क से प्रारंभ होकर सिल्वर पैलेस, मंदिर चौक, न्यू मार्केट, सुभाष चौक, हटरी चौक, हांडी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, सिविल लाइन, नटवर स्कूल एवं स्टेशन चौक होते हुए गांधी प्रतिमा चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार ने बताया कि लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि यह पदयात्रा संगठन की एकजुटता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनेगी। इस पदयात्रा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गभेल भी उपस्थित रहेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

