रायगढ़ में ऐतिहासिक युवा संवाद : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हजारों युवाओं से किया सीधा संवाद
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ रायगढ़ के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जिले के कोने-कोने से हजारों युवा शामिल हुए। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने घंटों युवाओं के बीच रहकर एक-एक सवाल का जवाब दिया।
कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वित्त मंत्री ने कहा कि युवाओं का भविष्य संवारना ही उद्देश्य है। उन्होंने केलो तट पर 40 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर, HNLU और ट्रिपल IT में 50% आरक्षण, बहनों के लिए नवगुरुकुल में फ्री हॉस्टल-लैपटॉप और 45 हजार की नौकरी की तैयारी की जानकारी दी।
खेल नीति पर उन्होंने कहा कि रायगढ़ में 100 करोड़ का स्पोर्ट्स शहर बन रहा है। SIR, वोटर लिस्ट और घुसपैठिए वोटर पर युवाओं के सवालों का भी उन्होंने विस्तार से जवाब दिया।
अंत में सही जवाब देने वाले छात्रों को डायरी और 5-5 हजार रुपये के चेक देने की घोषणा की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

