प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के 85 हजार 295 किसानों के खातों में पहुंचे 17.11 करोड़ रुपये
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज 24वीं किस्त की राशि जारी की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि सीधे हस्तांतरित की।
इस अवसर पर रायगढ़ जिले के 85 हजार 295 किसानों के खातों में कुल 17 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।
शासन के निर्देशानुसार जिले में इसे पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, विकासखंड कार्यालय, पंचायत मुख्यालय, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं कृषि मंडियों सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गौरतलब है कि इस योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

