विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब होगा सिकल सेल कार्ड का मिलान, स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ अब वर-वधू के सिकल सेल कार्ड का मिलान भी जरूरी है। सिकल सेल रोग की रोकथाम और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ द्वारा विशेष पहल की गई है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंडितों एवं पुरोहितों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीईओ श्री पठारे ने कहा कि विवाह से पहले वर-वधू को सिकल सेल की जांच अवश्य करानी चाहिए। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि यह आनुवंशिक बीमारी है, संक्रामक नहीं है। समय पर पहचान से जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सकती है।
पंडितों-पुरोहितों ने आश्वासन दिया कि वे विवाह परामर्श के दौरान परिवारों को सिकल सेल जांच के लिए प्रेरित करेंगे। अंत में सभी को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

