जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2026-27 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट सृजन सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। जिले के 112 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 84 हजार 103 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी।

अवैध धान की आवक रोकने के लिए 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी, जिला स्तरीय निगरानी समिति और 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, हेल्पडेस्क और बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य की गई हैं।

किसानों को तुंहर टोकन एप से 24 घंटे टोकन की सुविधा मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!