चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ जिले में अर्नब चक्रवात, चक्रवाती वर्षा, बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रभावित किसानों को घटना के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 अथवा 1800-419-0344 पर सूचना देना अनिवार्य है। खेत में सुखाने के लिए रखी फसल को नुकसान पर भी लाभ मिलेगा।
क्षति की सूचना के बाद 10 दिनों में आकलन और 15 दिनों में बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

