पीएमश्री विद्यालय कोड़ातराई में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडल और प्रयोग से दिखाई प्रतिभा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पीएमश्री विद्यालय कोड़ातराई में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने मॉडल और प्रयोग से दिखाई प्रतिभा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमश्री विद्यालय कोड़ातराई में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड पुसौर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विज्ञान आधारित मॉडल एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया।

पीएमश्री विद्यालय कोड़ातराई के प्राचार्य अजय सिन्हा ने बताया कि विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग, नवाचार आधारित परियोजनाएं और विज्ञान नाटिका प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों में पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग और दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े विषयों को शामिल किया गया।

विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाते हुए उनसे संबंधित वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी भी दी। अतिथियों और निर्णायकों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर उनसे प्रश्न पूछे और उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही दूसरे विद्यार्थियों के विचारों और नवाचारों को जानने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय एवं जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!