रायगढ़ में 23 अक्टूबर को होगा ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को संत बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में ‘युवा उड़ान कार्यक्रम-2026’ आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।
इसमें विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत, ‘एक देश-एक चुनाव’ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा होगी। 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तथा कला, खेल, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा शामिल होंगे। युवाओं को अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर भी मिलेगा।
इच्छुक युवा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की वेबसाइट yuvaayog.cg.gov.in पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

