राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन पर दीपक बैज की टिप्पणी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन पर दीपक बैज की टिप्पणी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की टिप्पणी पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कड़ा पलटवार किया है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ आगमन से कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जब एक आदिवासी समाज की बेटी अपने संघर्ष और सेवा के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होती है, तो कांग्रेस सवाल और विरोध पर उतर आती है, यह कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक आदिवासी महिला को देश का प्रथम नागरिक बनाया गया, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!