महतारी वंदन योजना से पद्मिनी यादव को मिला आर्थिक संबल, सिलाई मशीन से संवार रहीं परिवार का भविष्य – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महतारी वंदन योजना से पद्मिनी यादव को मिला आर्थिक संबल, सिलाई मशीन से संवार रहीं परिवार का भविष्य

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं।

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के झलमला गांव की पद्मिनी यादव इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं, जिन्होंने योजना से मिली राशि का सदुपयोग कर अपने सिलाई कार्य को आगे बढ़ाया है।

पद्मिनी यादव पहले से सिलाई का काम करती थीं, लेकिन उनकी पुरानी मशीन खराब हो चुकी थी। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि को उन्होंने धीरे-धीरे जमा किया और नई सिलाई मशीन खरीदी।

नई मशीन से अब पद्मिनी बैग और ब्लाउज सिलने के साथ पुसौर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों के लिए भी बैग तैयार कर रही हैं। इनमें फैंसी स्टोर, मिठाई दुकान, बेकरी और बीज की दुकानें शामिल हैं। इससे वह परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ अपने बच्चों के भविष्य के लिए भी पैसे बचा पा रही हैं।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!