आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का तंज – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का तंज

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026/ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे 4 बड़े राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है।

अपने बयान में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि लगता है, आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए ही किया था। नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी शून्य।

श्री चौधरी ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में विधान परिषद के चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन कांग्रेस का खाता फिर भी शून्य ही रहा। उन्होंने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि चार बड़े राज्यों में 28 एमएलसी सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। यह साबित करता है कि ईवीएम हो या बैलेट, जनता का विश्वास सिर्फ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है।

वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज नेतृत्व विहीन हो चुकी है। जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति को पूरी तरह नकार चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!