चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर जारी – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबर जारी

😊 Please Share This News 😊

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर 2026/ चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से बचाव, जनसुरक्षा और आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के जिला, अनुविभाग और तहसील मुख्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नियंत्रण कक्ष आगामी आदेश तक कार्यरत रहेंगे।

जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07768-299016 है। यहां डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल प्रभारी अधिकारी हैं।

अनुविभाग स्तर:
सारंगढ़ – 7987000894 (एसडीएम दशरथ सिंह राजपूत)
बिलाईगढ़ – 9340535968 (एसडीएम सुश्री शिक्षा शर्मा)

तहसील स्तर:
सारंगढ़ – 8103002246
बरमकेला – 07768-265041
सरिया – 8269967979
बिलाईगढ़ – 8319302665
भटगांव – 9406468597
सरसींवा – 8966850356
कोसीर (उपतहसील) – 9827464329

आपात स्थिति में नागरिक अपने क्षेत्र के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से दिए गए दूरभाष क्रमांक पर संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!