जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 25 अक्टूबर 2026। चक्रवात के प्रभाव से 27 से 29 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। निचले इलाकों में जलभराव की निगरानी, राहत शिविर और बचाव दलों को नाव व लाइफ जैकेट के साथ तैयार रहने को कहा गया है।
जल संसाधन विभाग बांधों के जलस्तर पर नजर रखेगा। बिजली और स्वास्थ्य विभाग को भी अतिरिक्त टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

