ऑपरेशन आघात: पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से लाए जा रहे 3 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ऑपरेशन आघात: पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से लाए जा रहे 3 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुसौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लाकर बेचने के नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को 25 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले बैग में गांजा लेकर होंडा साइन मोटरसाइकिल से ओडिशा की ओर से चंद्रपुर होते हुए रायगढ़ आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्राम बड़े भंडार में प्रियंका किराना स्टोर के सामने नाकेबंदी की गई। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम लब सा (30), निवासी झारसुगुड़ा ओडिशा बताया। उसके पास से 3 पैकेट में 2.893 किलो गांजा बरामद हुआ।

विवेचना में आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर गांजा मंगाने वाले राजू दास महंत (39), निवासी बरमुड़ा, कोतरारोड़ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि उसने मोबाइल पर संपर्क कर तीन किलो गांजा मंगाया था और कियोस्क बैंक के माध्यम से 14,850 रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 2.40 लाख की संपत्ति जब्त की है। थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में सप्लायर और खरीदार दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!