ऑपरेशन आघात: 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, 8.10 लाख की संपत्ति जब्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस ने ढिमरापुर चौक के पास दबिश देकर अफीम बेचने की फिराक में घूम रहे युवक अमरजीत सिंह (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम और ब्रेजा कार सहित कुल 8.10 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी कार क्रमांक CG 13 AQ 4225 में अफीम रखकर ग्राहक तलाश रहा है। उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में ड्राइवर सीट के नीचे 47 ग्राम अफीम मिली।
आरोपी के विरुद्ध धारा 18(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

