ऑपरेशन अंकुश: दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी गिरफ्तार, 3.22 लाख की संपत्ति जब्त
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में दबिश देकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में जुआ फड़ से 22,180 रुपये नकद, 7 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल सहित कुल 3,22,180 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

