केलो नहरों से 9000 हेक्टेयर में हो रही सिंचाई, अरुण गुप्ता के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़। कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता द्वारा केलो बांध को लेकर लगाए गए आरोपों पर भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने पलटवार किया है। केडिया ने कहा कि विधायक बनते ही ओपी चौधरी ने भू-अर्जन एवं पुनर्वास हेतु वर्षों से लंबित करोड़ों की राशि स्वीकृत कराई, जिससे नहर निर्माण की बड़ी बाधा दूर हुई।
केडिया ने बताया कि मुख्य व शाखा नहरों का निर्माण पूरा हो चुका है। सात वितरक नहरों में से तीन का काम पूरा है। वर्तमान में अनुमानित 9000 हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है, आगामी खरीफ में किसानों को पूरा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार के पांच साल में नहर के लिए एक ईंट नहीं जुड़ी। केलो बांध स्व. रामकुमार अग्रवाल के संघर्ष का प्रतीक है, जिसे डॉ. रमन सिंह सरकार ने पूरा किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

