नारी सम्मान के बिना अधूरी है देवी उपासना, निष्काम उपासना ही सर्वोत्तम मार्ग – बाबा प्रियदर्शी राम – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

नारी सम्मान के बिना अधूरी है देवी उपासना, निष्काम उपासना ही सर्वोत्तम मार्ग – बाबा प्रियदर्शी राम

😊 Please Share This News 😊

अंबिकापुर। शारदीय नवरात्रि पर पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी ने भगवती आराधना के गूढ़ रहस्यों पर आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि समस्त स्त्रियां भगवती का स्वरूप हैं, नारी सम्मान के बिना देवी उपासना अधूरी है।

बाबा ने कहा कि असुरों ने शक्ति का दुरुपयोग किया, देवताओं ने आराधना की। शक्ति के बिना आंख खोलना भी संभव नहीं। सकाम और निष्काम उपासना के भेद को राजा सुरथ और वैश्य समाधि की कथा से समझाया। सुरथ ने सकाम उपासना से राज्य पाया, समाधि ने निष्काम भाव से मोक्ष।

उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में मनुष्य जीवन ही कर्म योनि है, इसी से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। सिद्ध कुंजिका दुर्गा सप्तशती के रहस्यों की चाबी है। भगवती की आराधना से जड़-चेतन की ग्रंथि टूटती है।

बाबा ने मंत्रों को हृदय में उतारकर सत्य के पथ पर चलने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!