2018 में जीते तो कुर्ता सिलवा लिया, 2023 में जनता ने पटखनी दी तो ईवीएम खराब – ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

2018 में जीते तो कुर्ता सिलवा लिया, 2023 में जनता ने पटखनी दी तो ईवीएम खराब – ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़/दुर्ग। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दुर्ग में टैक्स समिट के दौरान कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2018 में जीतने पर भूपेश बघेल ने कुर्ता सिलवाकर शपथ ले ली, लेकिन 2023 में हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाने लगे। कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, वह डूबती नाव है।

उन्होंने कहा कि भारत को फ्रांस, नेपाल या बांग्लादेश बनाने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। यहां सरकारें संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी जाती हैं।

टैक्स समिट में उन्होंने कहा कि छोटी तकनीकी गलतियां नजरअंदाज की जाएंगी, लेकिन फर्जी बिलिंग पर सख्त कार्रवाई होगी। रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू से कार्रवाई होगी। जीएसटी सुधारों और एआई टूल्स के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!