पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 25 अक्टूबर 2026। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी 31 संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई, कक्षा 6वीं से 8वीं और 9वीं से 12वीं। लिखित परीक्षा के बाद पासिंग राउंड, बहुविकल्पीय प्रश्न, बजर राउंड और चित्र पहचानो जैसे चरणों में विद्यार्थियों ने ज्ञान और तार्किक क्षमता दिखाई। प्रतियोगिता स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की गई।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना था। चयनित प्रतिभागी अब 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

