रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है – भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों पर कांग्रेस के धरना-आंदोलन पर भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में ओपी चौधरी के ईमानदार प्रयासों को नजरअंदाज कर कांग्रेस विकास रोकना चाहती है।

सुमीत शर्मा ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने 5 साल के कार्यकाल के 5 काम गिनाए। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में जिले में मंत्री, विधायक और महापौर कांग्रेस के ही थे, इसके बावजूद विकास नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी ने कलेक्टर पद का त्याग प्रदेश के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए किया था, जिसका असर आज शिक्षा, खेल, सड़क और चिकित्सा क्षेत्र में दिख रहा है। कांग्रेस जिन सड़कों के लिए आंदोलन कर रही है, वे पहले से स्वीकृत हैं और टेंडर के बाद वर्षा के बाद काम शुरू होना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!