रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026/ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 34 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ की टीम ने इंदौर में दबिश देकर तीन युवतियों और दो युवकों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में सोनकरपारा निवासी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा से मार्च 2025 से अप्रैल 2026 के बीच शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 34,17,531 रुपये की ठगी की गई थी। दूसरे मामले में सूरज शर्मा के बैंक खाते को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर ठगी की रकम का लेनदेन किया गया।

विवेचना में इंदौर के पलासिया क्षेत्र के कॉल सेंटर से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने ज्योति मालवीय, तनिषा पाटिल, तरुण नागर, गायत्री कुमारी विश्वकर्मा और सूरज शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और अन्य राज्यों में जुड़े नेटवर्क की तलाश जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!