समस्या ईवीएम में नहीं, कांग्रेस के अंदर है, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का तीखा हमला – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

समस्या ईवीएम में नहीं, कांग्रेस के अंदर है, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का तीखा हमला

😊 Please Share This News 😊

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ चार बड़े राज्यों में हुए विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों में कांग्रेस का खाता न खुलने पर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार की वजह बैलेट पेपर, मतदाता सूची या ईवीएम नहीं, बल्कि कांग्रेस के अंदर की समस्याएं हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा, समस्या ना बैलेट पेपर में है, ना मतदाता सूची में है, ना ईवीएम में है। कांग्रेस के अपने अंदर समस्या है। लेकिन कांग्रेस आत्मावलोकन करने के बजाय अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है और इसीलिए देश में हर जगह रिजेक्ट हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार बोलती थी कि ईवीएम में समस्या है, बैलेट से चुनाव कराओ। कल जिन एमएलसी चुनावों के परिणाम आए हैं, वे बैलेट से ही हुए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और बिहार में भी कांग्रेस का रिजल्ट जीरो है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाकर कुर्सी हासिल करना चाहते हैं। भारत के लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं, अराजकता की मानसिकता को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!