जिला चिकित्सालय में 23 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिला चिकित्सालय में 23 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। कैंसर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समय पर पहचान के उद्देश्य से 23 अक्टूबर, शुक्रवार को किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर लगेगा। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर आयोजित होगा।

शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि जायसवाल, सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नवीन जैन, कंसल्टेंट डॉ. रुचिर धाकड़ सेवाएं देंगे। विशेषज्ञों द्वारा जांच, परामर्श के साथ कैंसर के लक्षण, प्रारंभिक जांच और उपचार के विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा की जानकारी भी दी जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति ने नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!