बाल संदर्भ शिविर में 155 कुपोषित बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच, गणपतपुर में लगा मेगा हेल्थ कैंप
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। धरमजयगढ़ विकासखंड के कापू बाल विकास परियोजना अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य ग्राम गणपतपुर में बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 155 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां दी गईं।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की जांच कर स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श दिया। बच्चों की ऊंचाई और वजन मापकर जानकारी संदर्भ कार्ड में दर्ज की गई, ताकि पोषण की स्थिति पर नियमित नजर रखी जा सके।
माताओं को बच्चों के खानपान, संतुलित पोषण और उचित देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया।
शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण पांडेय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन एवं डॉ. प्रदीप सहित डॉ. गजानन, डॉ. अंकित, डॉ. भूपेंद्र, डॉ. भैना, डॉ. पूनम और डॉ. गीतांजलि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

