पचमढ़ी शिविर के लिए रवाना हुए सामारुमा के 6 विद्यार्थी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। तमनार विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सामारुमा के छह विद्यार्थी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में शामिल होने पचमढ़ी (मध्य प्रदेश) रवाना हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में विद्यार्थियों को यह अवसर मिला है। शिविर में आशा यादव, निकिता यादव, वर्षा एक्का, सुभाष यादव, निखिल यादव एवं कुणाल यादव भाग लेंगे।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन की गतिविधियों में प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

