खम्हार पाकुट जलाशय बना कमाई का जरिया, मछली बेचकर समिति ने कमाया 7.50 लाख का मुनाफा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

खम्हार पाकुट जलाशय बना कमाई का जरिया, मछली बेचकर समिति ने कमाया 7.50 लाख का मुनाफा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026। लैलूंगा विकासखंड के खम्हार पाकुट जलाशय में मछली पालन 52 आदिवासी मछुआ सदस्यों के लिए आय का बेहतर माध्यम बन रहा है। समिति ने 75 क्विंटल मछली का उत्पादन कर 10.50 लाख रुपए की आय अर्जित की, जिसमें 7.50 लाख रुपए का शुद्ध लाभ मिला।

191.340 हेक्टेयर औसत जलक्षेत्र वाले इस जलाशय को समिति ने 10 साल के पट्टे पर लेकर योजनाबद्ध तरीके से मछली पालन शुरू किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए।

समिति ने करीब दो लाख मछली बीज का संचयन किया था, जिससे यह उत्पादन मिला। मत्स्य पालन प्रसार योजना के तहत सदस्यों को प्रशिक्षण के साथ जाल और आइस बॉक्स भी दिए गए, जिससे मत्स्याखेट और बिक्री में सुविधा हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!