महिला से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को भेजा गया जेल – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

महिला से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को भेजा गया जेल

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। महिला थाना में 25 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर गांव के आरोपी मनीष राठिया (30 वर्ष), पिता चकबंदी राठिया के विरुद्ध छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया गया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी पूर्व में भी दिशा मैदान जाने वाली गांव की महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकतें करता था। ग्रामीणों और बीडीसी द्वारा समझाइश देने के बाद भी उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ।

18 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे पीड़िता घर के पास जंगल में दिशा मैदान गई थी, तभी झाड़ियों के पीछे छिपे आरोपी ने गलत नीयत से उसका हाथ और साड़ी पकड़कर खींचतान की।

रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 74, 77 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पीड़िता व गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

महिला थाना और थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने की जानकारी पुलिस ने दी है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम केंवट, विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक प्रमिला महंत तथा थाना चक्रधरनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!