SIR रूटीन प्रक्रिया है, इससे फर्जी वोटिंग रुकेगी – ओपी चौधरी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़ :- वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के भ्रम पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि SIR आजादी के बाद से होती आ रही स्वाभाविक प्रक्रिया है, इसका समय-समय पर होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कई मतदाताओं की मृत्यु के बाद भी नाम लिस्ट में रह जाता है, जिसका दुरुपयोग कर फॉल्स वोटिंग की कोशिश होती है। कई बार घुसपैठिए भी भ्रामक जानकारी देकर नाम जुड़वा लेते हैं। इसे रोकने के लिए SIR जरूरी है। वोटर लिस्ट जितनी शुद्ध रहेगी, चुनावी प्रक्रिया उतनी ही निष्पक्ष होगी।
पारदर्शिता पर उन्होंने कहा कि हर बूथ पर हर पार्टी का BLA-2 एजेंट रहता है, दावा-आपत्ति का समय दिया जाता है, तभी लिस्ट फाइनल होती है। चुनाव आयोग तो सॉफ्ट कॉपी भी दे रहा है, जिससे हर कोई देख सकता है किसका नाम जुड़ा या कटा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर अराजकता फैलाने की साजिश विदेशी इशारे पर चल रही है।
कलेक्टर रहते जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है, इसमें कोई गड़बड़ी संभव ही नहीं है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

