यूनिटी मेटा टोकन में भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

यूनिटी मेटा टोकन में भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय करेंसी एवं डिजिटल टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को साइबर पुलिस, रायगढ़ ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यूनिटी मेटा टोकन व बीड क्वाइन में निवेश के नाम पर ओडिशा निवासी युवक से 11 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए।

थाना साइबर रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम
प्रार्थी विक्रम परिडा (26 वर्ष), निवासी गंजाम (ओडिशा), वर्तमान निवासी चक्रधरनगर, रायगढ़ की शिकायत पर जांच शुरू हुई। आरोपी गजुला मोहन ने टोकन में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर प्रार्थी ने खेत बेचकर 25 जुलाई 2024 से 3 सितंबर 2024 के बीच कुल 11.60 लाख रुपये निवेश कर दिए। रकम चंदन दास के माध्यम से भावेष पटेल के बैंक खाते में ली गई। न लाभ मिला, न मूल रकम वापस हुई।

मुख्य आरोपी पहले भी धोखाधड़ी में आरोपी
जांच में सामने आया कि गजुला मोहन के विरुद्ध 2025 में भी चक्रधरनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था, जिसमें न्यायालय से स्टे लेकर वह फरार चल रहा था। उसके ओडिशा और मुंबई तक संपर्क होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
गजुला मोहन (45 वर्ष), निवासी गंजाम (ओडिशा), वर्तमान निवासी चक्रधरनगर, रायगढ़
चंदन दास (33 वर्ष), निवासी जगतसिंहपुर (ओडिशा), वर्तमान निवासी चक्रधरनगर, रायगढ़
भावेष पटेल (28 वर्ष), निवासी पुसौर, रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित टीम ने बैंक स्टेटमेंट व मोबाइल के आधार पर कार्रवाई की।

एसएसपी का संदेश: डिजिटल करेंसी, क्रिप्टो टोकन या ऑनलाइन निवेश से पहले वैधता की जांच जरूर करें। दोगुना-तिगुना मुनाफे के लालच में न फंसें। ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें व साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!