नवरात्रि-दशहरा पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर 5 सेक्टर में बंटा – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

नवरात्रि-दशहरा पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर 5 सेक्टर में बंटा

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए रायगढ़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी एडिशनल एसपी अनिल सोनी होंगे। शहर को 5 सेक्टरों में बांटकर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है।

5 सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था
• सेक्टर-1 (सिटी कोतवाली क्षेत्र): प्रभारी सीएसपी राहुल उईके। थाना कोतवाली, महिला थाना, यातायात पुलिस व होमगार्ड तैनात रहेंगे। सेवाकुंज, गुजरातीपारा, रामलीला मैदान, हुडको कॉलोनी, बगीचा, नटवर स्कूल मैदान के पंडालों की सुरक्षा। • सेक्टर-2 (रामलीला मैदान): प्रभारी डीएसपी शिखर मरावी। रामलीला मंचन स्थल पर थाना कोतवाली टीम के साथ सुरक्षा। • सेक्टर-3 (कोतरारोड क्षेत्र): प्रभारी डीएसपी उन्नति ठाकुर। थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में खैरपुर, किरोड़ीमलनगर, भगवानपुर के पंडालों में सुरक्षा। • सेक्टर-4 (चक्रधरनगर क्षेत्र): प्रभारी डीएसपी सुशांतो बनर्जी व थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा। 6वीं बटालियन, होमगार्ड व थाना बल तैनात। • सेक्टर-5 (जूटमिल क्षेत्र): प्रभारी डीएसपी रोहित शुक्ला। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के साथ थाना जूटमिल व 6वीं बटालियन के जवान तैनात।

यातायात व्यवस्था
एडिशनल एसपी यातायात पुष्पेन्द्र बघेल एवं डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम तैनात। थाना यातायात व रिजर्व पुलिस लाइन का बल यातायात सुचारू रखेगा।

पुलिस की अपील
पर्व को शांति व सौहार्द से मनाएं। आयोजक सुरक्षा व यातायात निर्देशों का पालन करें। फोर व्हीलर से परहेज कर पैदल आवागमन करें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!