समान नागरिक संहिता पर 28 अक्टूबर को बिलासपुर में संभाग स्तरीय परामर्श बैठक, 8 जिलों के प्रतिनिधियों से लिए जाएंगे सुझाव – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

समान नागरिक संहिता पर 28 अक्टूबर को बिलासपुर में संभाग स्तरीय परामर्श बैठक, 8 जिलों के प्रतिनिधियों से लिए जाएंगे सुझाव

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसका प्रारूप तैयार करने को लेकर 28 अक्टूबर को बिलासपुर में संभाग स्तरीय परामर्श बैठक आयोजित की जाएगी।

दोपहर 12.30 बजे से देवकी नंदन दीक्षित सभागृह, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। राजनीतिक दलों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों, शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित नागरिकों तथा निगम-मंडल-आयोगों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने 25 जून 2026 को सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। इसमें सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह, एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार और सेवानिवृत्त प्राचार्य ज्योति रानी सिंह सदस्य हैं।

समिति विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण जैसे विषयों पर विधिक स्थिति का अध्ययन कर प्रारूप तैयार कर शासन को सौंपेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!