पुलिस स्मृति दिवस: रायगढ़ में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, 154 शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का हुआ वाचन
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड ग्राउंड में गरिमामय शहीद परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक कर्तव्य के दौरान बलिदान देने वाले देशभर के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया। परेड में छठवीं वाहिनी छसबल की एक प्लाटून तथा रायगढ़-सारंगढ़ जिला पुलिस बल की संयुक्त प्लाटून शामिल रही। प्लाटून कमांडर प्रशिक्षु सूबेदार उदय चंद कोसले रहे।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम निहारिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बब्बन पठारे सहित अधिकारियों और शहीद परिवारों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में शहीद परिवारों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने शहीद परिवारों से आत्मीय चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके परिवारों के कल्याण में है। एसएसपी ने कहा कि यह दिवस शहीदों के बलिदान को याद करने के साथ परिवारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का दिन है।
कार्यक्रम में एएसपी अनिल सोनी, एएसपी ट्रैफिक पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

