किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिल रहा संबल, किसान भगत राम पटेल ने जताया आभार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिल रहा संबल, किसान भगत राम पटेल ने जताया आभार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल बन रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम कछार निवासी किसान भगत राम पटेल के लिए भी यह सहायता उपयोगी साबित हो रही है।

भगत राम पटेल ने बताया कि योजना के तहत उन्हें साल में 6 हजार रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं, प्रत्येक किस्त में 2 हजार रुपये। इस राशि से खेती के दौरान खाद, दवाइयों के छिड़काव और फसलों की देखभाल जैसे खर्च पूरे करने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि खेती के समय छोटे-छोटे खर्चों के लिए यह राशि बड़ी राहत देती है। योजना से लाभान्वित किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!