सेवा की कहानी: सेवा सेतु से आसान हुई विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया, दंपती को मिला डिजिटल प्रमाण-पत्र – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

सेवा की कहानी: सेवा सेतु से आसान हुई विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया, दंपती को मिला डिजिटल प्रमाण-पत्र

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल अहम भूमिका निभा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बिना कार्यालय जाए ऑनलाइन सेवाओं का लाभ देना है।

रायगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के भगवानपुर निवासी लखन लाल पटेल और ग्राम बयांग निवासी नंदिनी चौधरी को इस व्यवस्था का लाभ मिला। दोनों का विवाह 8 मई 2025 को संपन्न हुआ था। कार्यालय विवाह पंजीयक, जनपद पंचायत रायगढ़ द्वारा 14 जुलाई 2026 को विवाह का पंजीकरण कर डिजिटल विवाह प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

सेवा सेतु पोर्टल पर नागरिक ऑनलाइन आवेदन, आवेदन की स्थिति की जानकारी, व्हाट्सऐप से अपडेट और दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण-पत्र और क्यूआर कोड से सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध है। एसएमएस और व्हाट्सऐप से प्रक्रिया की जानकारी मिलती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!