जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, चार्ज अधिकारियों को दी गई तकनीकी जानकारी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना है। उन्होंने नागरिकों से प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी देने की अपील की।
उप जनगणना अधिकारी धनराज मरकाम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिकारियों से निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम के अनुसार 10 से 24 जनवरी 2027 तक नागरिक मोबाइल ऐप से स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप संचालन और डिजिटल प्रविष्टि की जानकारी दी गई।
संयुक्त निदेशक जनगणना एवं राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर अशोक मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी शेष प्रसाद पांडा और जिला मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा ने ग्रामीण एवं शहरी जनगणना चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

