लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 अक्टूबर को बिलासपुर में लगेगा विशेष शिविर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 17 अक्टूबर को बिलासपुर में लगेगा विशेष शिविर

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 17 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में विशेष पेंशन निराकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय, बिलासपुर में होगा।

निर्देशों के अनुसार संबंधित कार्यालयों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण ऑनलाइन प्रेषित करने होंगे। साथ ही संबंधित शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं लिपिक को सेवा पुस्तिका तथा हस्ताक्षरित पेंशन प्रपत्रों के सेट के साथ शिविर में भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा।

संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर तथा संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर के निर्देश पर यह पहल की जा रही है। जिला कोषालय शाखा रायगढ़ ने भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। शिविर में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण किया जाएगा, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!