सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंशन भुगतान और दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने पर जोर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत खरसिया में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधार आधारित पेंशन भुगतान, दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु शिविरों के आयोजन और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
सचिवों को पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ देने और अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को यूडीआईडी प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक के बाद अधिकारियों ने ग्राम पंचायत किरितमाल पहुंचकर राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की हितग्राही अंजू लता से मुलाकात की। उन्हें सितंबर 2026 में 20 हजार रुपये की सहायता दी गई थी। अधिकारियों ने सहायता राशि के उपयोग की जानकारी ली। बैठक में एसडीएम प्रवीण भगत सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

