विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 38 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता लेंगे जिला स्तर पर भाग – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 38 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता लेंगे जिला स्तर पर भाग

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड रायगढ़ में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के सभी 38 संकुलों से माध्यमिक तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विजेता विद्यार्थी शामिल हुए।

विद्यार्थियों ने ज्ञान क्षमता, तार्किक चिंतन और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.पी. पटेल ने कहा कि क्विज प्रतियोगिताएं बच्चों की सोचने-समझने की शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। उन्होंने समसामयिक घटनाओं पर ध्यान देने और नियमित समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी।

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल साहू और विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

माध्यमिक स्तर से प्रथम एवं द्वितीय तथा हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्तर से प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विकासखंड रायगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन में लॉयन्स क्लब रायगढ़ मिडटाउन का सहयोग सराहनीय रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!