रायगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सास-बहू सम्मेलन: 110 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गुरुवार को सतनाम भवन, कांशीराम चौक रायगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कुल 110 हितग्राहियों ने लाभ उठाया, जिनमें 69 महिलाएं और 41 पुरुष शामिल रहे।
शिविर में पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। रक्तचाप, ब्लड शुगर, नेत्र, टीबी एवं कुष्ठ रोग की जांच तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क एक्स-रे की सुविधा दी गई। 45 लोगों की टीबी जांच, 25 का एक्स-रे, 30 की कुष्ठ जांच और 14 की नेत्र जांच की गई।
सास-बहू सम्मेलन में कहानी, नाटक और जीवन आधारित घटनाओं के माध्यम से परिवार नियोजन का संदेश दिया गया। महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व और आपसी संवाद के बारे में जागरूक किया गया। 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण के महत्व की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमरनाथ रात्रे, डॉ. जया चौधरी, डॉ. सोनाली मेश्राम सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और मितानिनों का विशेष सहयोग रहा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

