रायगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 14 अक्टूबर को रायगढ़ शहर के सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गांधी चौक स्थित ओ.पी. फ्रुट कंपनी, हंडी चौक स्थित मु.युनुस फ्रुट कंपनी, संजय कॉम्प्लेक्स स्थित अमर किराना और चुनमुन प्रोविजन सहित शिव एग, ढिमरापुर स्थित मन्नू नाश्ता सेंटर तथा शिवम फूड पॉइंट की जांच की गई।
जांच के दौरान संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मन्नू नाश्ता सेंटर में खाद्य तेल का बार-बार उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।
विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की सतत निगरानी की जा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

