*BRICS पर चिदंबरम के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार – यह 2013 का भारत नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*BRICS पर चिदंबरम के बयान पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार – यह 2013 का भारत नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ – BRICS सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पी. चिदंबरम द्वारा दिए गए बयान पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कड़ा पलटवार किया है।

श्री चौधरी ने कहा कि चिदंबरम राजनीतिक स्वार्थ के कारण राष्ट्रहित को भूल बैठे हैं। आज पूरी दुनिया में वर्ल्ड ऑर्डर तेजी से बदल रहा है और शक्ति संतुलन बदल रहा है, ऐसी स्थिति में भारत को अपनी कूटनीति बहुत संतुलित रखनी है।

उन्होंने कहा कि अगर श्री चिदंबरम को BRICS का लाभ नहीं दिखता तो यह उनकी राजनीतिक दृष्टिहीनता है। ब्राजील, रूस, इंडिया, चाइना जैसे उभरते हुए देश दुनिया की बड़ी ताकतें हैं और अमेरिका एक अलग पावर है, इन सभी के बीच संतुलन बनाकर ही भारत को काम करना होगा।

ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी विदेश नीति को न किसी का पिछलग्गू, न किसी का विरोधी, बल्कि भारत सर्वोपरि के सिद्धांत पर चलाया है। BRICS उसी का हिस्सा है। यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की सुरक्षा है।

उन्होंने बताया कि BRICS के जरिए भारत रूस से सस्ता तेल-गैस खरीदकर ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, ब्राजील-चीन के साथ अरबों का व्यापार बढ़ाएगा और डॉलर पर निर्भरता कम कर रुपये में व्यापार की संभावना तलाशेगा। जब भारत के पास BRICS जैसी ताकत होगी, तभी अमेरिका भी भारत को बराबर का पार्टनर मानेगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भारत गुट-निरपेक्षता के नाम पर भ्रमित रहा, आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत सभी गुटों में है और सभी में लीड कर रहा है। श्री चिदंबरम जैसे लोगों को समझना चाहिए कि यह 2013 का भारत नहीं है, यह 2026 का नया भारत है जो अपनी आंख से दुनिया को देखता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!